अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, समाज को एकजुट करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना ही संगठन का होगा लक्ष्य 

अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, समाज को एकजुट करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना ही संगठन का होगा लक्ष्य 

मुजफ्फरनगर : अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (पंजी.) की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हृदेश मित्तल द्वारा कपिल कुमार गुप्ता (एडवोकेट) को संगठन के जिलाध्यक्ष व हरीश गुप्ता को वरिष्ठ जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी अतिथियों का पगड़ी और पटका पहनाके जिला कार्यकारिणी द्वारा स्वागत किया गया एवं समस्त पदाधिकारी ने फूल मालाओं से उनका भविष्य स्वागत किया एवं कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के संरक्षक गण ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

इस संगठनात्मक समीक्षा और घोषणा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हृदेश मित्तल मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज महेश्वरी एवं किशोर कुमार गोयल संरक्षक गण द्वारा संयुक्त रूप से की गई । कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश गुप्ता एवं मनीष बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
नई कार्यकारिणी का गठन वैश्य समाज को एकजुट करने, व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और सामाजिक कार्यों में संगठन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नवगठित कार्यकारिणी में समाजसेवियों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने कहा कि अगर जनता में पैठ है तो चुनाव जरूर लड़ें। वैश्य समाज का विधायक बन सकता है। जब-जब वैश्य समाज का शासन आया । मैं संघर्ष में विश्वास करता हूं। समाज के हर वर्ग के लिए लड़ूंगा। शोषितों के लिए खड़े हों, समाज आपको प्रतिष्ठा देगा।
आगामी समय भी चुनाव का है, इसलिए हम सब यह तय करें कि हमारा कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। सारे मतभेद, मनभेद भूलकर उस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। उन्होंने वैश्य समाज के व्यक्ति के हर घर में एक राजनीतिक गोलक होनी चाहिए, जिसमें कुछ न कुछ अंशदान अवश्य एकत्रित किया जाए जो राजनीति के काम आए।
राष्ट्रीय महांत्री और प्रभारी प्रिंस कंसल ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुये वैश्य समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। आज जरूरत है कि हम वैश्य समाज के बिखरे हुए स्वरूप से निकलकर एक समन्वित और संगठित ताकत के रूप में सामने आए। वैश्य समाज जातियों में बंटने के बजाय कमजोर व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़े। क्योंकि एकता और सामूहिक प्रयास से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं, और एक मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मनीष बंसल, विजय कुमार, सुमित मित्तल, श्रीमति पूजा गोयल, श्रीमति नीति सिंघल, रोहित गुप्ता, रोहित जैन, अंकुर गुप्ता, डॉ आदेश संगल, अभिषेक गोयल एडवोकेट, विक्की बंसल, आशु बंसल, सचिन गुप्ता, विकास अग्रवाल, विक्की बंसल, हार्दिक सिंघल, विपुल तायल, शशि राज गुप्ता, अजय गुप्ता, आदित्य बंसल, संदीप बंसल, अजय गुप्ता, अनिमेष जिंदल, देवांशू बंसल, धीरज गर्ग, अहिंत सिंघल, शलभ गुप्ता, अजय गुप्ता, मोहित गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सुनील मित्तल, आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *