बच्चों पर मोबाइल फोन के बढ़ रहे दुष्प्रभावक खिलाफ गिरधारी लाल जैन मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

बच्चों पर मोबाइल फोन के बढ़ रहे दुष्प्रभावक खिलाफ गिरधारी लाल जैन मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग के खिलाफ एक अनोखी जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना था कि वे छोटे बच्चों को मोबाइल फोन देने से बचें।
एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर की सड़कों पर रैली निकालते हुए लोगों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर संदेश दिया
बचपन बचाओ, मोबाइल हटाओ
 छोटों को मोबाइल नहीं, संस्कार दें
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव चौक पहुंची, जहां छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से मोबाइल मुक्त बचपन का समर्थन करने की अपील की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका जैन ने बताया कि आज के समय में अभिभावक छोटे बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल फोन दे देते हैं, जिसका उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि
मोबाइल से बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है
याददाश्त कमजोर हो रही है
मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है
खेलकूद और सामाजिक गतिविधियां कम हो रही हैं
रैली में शामिल बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मोबाइल फोन से पढ़ाई में ध्यान भटकता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस जागरूकता रैली के माध्यम से छात्रों ने समाज को यह संदेश दिया कि बच्चों का बचपन स्क्रीन में नहीं, बल्कि खेल, शिक्षा और संस्कारों में होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *