मुजफ्फरनगर में 22 फरवरी 2026 को मेरठ रोड स्थित आईटीआई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा होगा मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर में 22 फरवरी 2026 को मेरठ रोड स्थित आईटीआई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा होगा मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन


जनपद मुजफ्फरनगर में पीड़ितों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने और न्याय के लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा 22 फरवरी 2026, रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुजड़ू में वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित सभी जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” के अंतर्गत लोगों को मध्यस्थता यानी मेडिएशन की प्रक्रिया, उसके प्रकार और लाभों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जिससे विवादों का समाधान अदालतों के बाहर आपसी सहमति से संभव हो सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित यह शिविर न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहाँ न्यायालय से जुड़ी समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता तथा विधिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से पारिवारिक, वैवाहिक, संपत्ति एवं अन्य दीवानी विवादों का समाधान सरल, सस्ता और समयबद्ध तरीके से किया जा सकता है। यह प्रक्रिया न केवल न्यायालयों का बोझ कम करती है बल्कि आपसी संबंधों को भी बनाए रखने में सहायक होती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के सचिव  डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *