युवती ने जिस युवक के खिलाफ चार माह पहले लिखाया था बलात्कार का मुकदमा उसी से किया निकाह

युवती ने जिस युवक के खिलाफ चार माह पहले लिखाया था बलात्कार का मुकदमा उसी से किया निकाह

परिजनों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जानसठ के रहने वाले हैं। जिन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह किया और युवती परिजनों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।
युवती सानिया ने बताया कि वह जानसठ की रहने वाली है और जानसठ के ही एक युवक मोहम्मद उमेर वह पिछले 4 वर्षों से जानती है और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। सानिया ने यह भी बताया कि पिछले लगभग चार माह पहले उनके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी ओर से उमेर के खिलाफ एक तहरीर देते हुए बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था जिस कारण उमेर चार माह की जेल भी काट कर आ चुका है कल् यानी शुक्रवार को इन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया है अब वह एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का फैसला कर चुके हैं मगर उन्हें सानिया के परिजनों से जान का खतरा है।
किसी मांग को लेकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।
वहीं प्रेमी उमेर का कहना है वह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। किसके लिए वह स्थानीयत परिवार से सानिया का हाथ मांगने के लिए पहुंचे थे मगर सानिया के परिजनों ने उसे अपने प्रेशर में लेकर मारपीट कर बलात्कार का एक झूठा मुकदमा जान संस्थान में दर्ज कर दिया था जिसकी वजह से वह जेल काट कर आया है अब उन्होंने निकाह कर लिया है और एक दूसरे के साथ जीवन पर रहने का फैसला किया है। मगर उन्हें सानिया के परिवार से जान का खतरा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *