भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी मामले में गरमाया माहौल, रामावतार पलसानिया के खिलाफ थाने में तहरीर

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी मामले में गरमाया माहौल, रामावतार पलसानिया के खिलाफ थाने में तहरीर

मुजफ्फरनगर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और सामाजिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। जिसको लेकर जनपद मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर से लेकर नगर कोतवाली, थाना सिविल लाइंस, थाना नई मंडी सहित विभिन्न थानों में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है ।
आरोप है कि रामावतार पलसानिया ने फेसबुक लाइव में भड़काऊ भाषण दिया है
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 1 अप्रैल 2026 को रामावतार पलसानिया ने अपने फेसबुक पेज से एक लाइव वीडियो प्रसारित किया। लगभग 34 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने न केवल चौधरी चरण सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, बल्कि समाज में जातीय वैमनस्य और विद्वेष फैलाने वाले बयान भी दिए।
शिकायती पत्र के अनुसार सामाजिक संगठन के लोगों ने पलसानिया के बयानों को समाज की शांति और सौहार्द के लिए बड़ा खतरा बताया गया है। और
धारा 153A: विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता फैलाना।
धारा 295A: धार्मिक/सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना।
धारा 504: शांति भंग करने के इरादे से अपमान।
धारा 506: आपराधिक धमकी देना।
के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई
तहरीर में स्पष्ट किया गया है कि वीडियो के दौरान “ईंट का जवाब पत्थर से देंगे” और “घर में घुसकर जवाब देंगे” जैसे उकसावे वाले शब्दों का प्रयोग किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की भाषा से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और हिंसा भड़क सकती है।
क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी
मुजफ्फरनगर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *