मुजफ्फरनगर में 5 घंटे बाद खुला पानीपत-खटीमा हाईवे दो बच्चों व उनके पिता – माता की सड़क हादसे में मौत का मामला

मुजफ्फरनगर में 5 घंटे बाद खुला पानीपत-खटीमा हाईवे

दो बच्चों व उनके पिता – माता की सड़क हादसे में मौत का मामला

प्रशासन के आश्वासन और आर्थिक मदद के ऐलान के बाद माने परिजन

oplus_2

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को थाना तितावी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गुरुवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर किया। लगभग 5 घंटे तक पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘जागाहेड़ी टोल’ के निकट जाम लगा रहा, जिससे हाईवे पर दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत और मुआवजे के ठोस आश्वासन के बाद ही जाम खोला गया

दरअसल मुजफ्फरनगर में बीते एक अप्रैल को थाना तितावी क्षेत्र के गांव हैदरनगर के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार महिपाल, उनकी पत्नी और दो बच्चों एक बेटा व एक बेटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में महिपाल और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी पूनम को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था उनकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया था बताया जा रहा है कि पूनम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई पूनम की मौत के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने गुस्से में आकर पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिपाल व उसके बच्चों के शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया

और ग्रामीण स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के अस्तित्व को मुआवजा देने की मांग करने लगा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए लगभग 5 घंटे तक अधिकारी और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग पीड़ित परिजनों को समझने में लग रहे मगर इस बीच कोई ना कोई व्यक्ति आकर उन्हें फिर भड़का देता था। अंत में यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के एक प्रतिनिधि में उनकी तरफ से ₹100000 देने की घोषणा की जबकि स्कूल पर बंधक की ओर से भी ₹400000 पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की गई वहीं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने भी आला अधिकारियों से वार्ता के बाद मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया गया इसके बाद ग्रामीण और मृतकके परिजन डेड बॉडी हाईवे से उठाकर जाम खोलने पर राजी हुए इस बीच लगभग हाईवे पर दोनों और कई कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया यात्री भी काफी परेशान दिखाई दिए एक यात्री तो जाम लगने वाले लोगों से ही भिड़ गया मगर उसे बीच बचाव कर वहां से भेज दिया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *