महानगर अध्यक्ष शहजाद राव के नेतृत्व में शेरपुर के सैकड़ों किसान भाकियू (अराजनैतिक ) में शामिल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर के सैकड़ों ग्रामीण एवं किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) के महानगर अध्यक्ष शहजाद राव के नेतृत्व में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी ग्रामीण एवं किसान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने सभी का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने संगठन की किसान हितैषी नीतियों, संघर्षशील कार्यशैली तथा किसानों के हितों के लिए किए जा रहे निरंतर संघर्ष से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) का दामन थामा। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने सभी नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन किसानों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।
संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से तारिक प्रधान, मेहबूब अली, अली हसन, हकीकत, अनीस, अफजल, रईस आलम, हसरत, हनीफ ठाकुर, राहत खान, मोहम्मद सारुख, रिजवान, फुरकान, अबुज़र, नदीम, दुल्ला खान, दिलशाद चेयरमैन, हाजी सत्तार, जब्बार, शहज़ाद, शाहिद, जावेद, इसराइल, हाजी आलम तथा गफ्फार सहित ग्राम पंचायत शेरपुर के सैकड़ों ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और ईमानदारी से लड़ रही है। किसानों का लगातार संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि संगठन की नीतियों और कार्यशैली पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की हर समस्या को मजबूती से उठाता रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
संगठन में शामिल हुए किसानों एवं ग्रामीणों ने कहा कि वे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की नीतियों, किसान हित में किए जा रहे कार्यों तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करेंगे और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।