माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के छात्र कामरान अहमद ने जिले तथा देश का नाम किया रोशन

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के छात्र कामरान अहमद ने जिले तथा देश का नाम किया रोशन

 

सीबीएसई कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के छात्र कामरान अहमद ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परिणाम में माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के मेधावी छात्र कामरान अहमद ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में उत्कृष्ट स्थान तथा ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल कर विद्यालय, जनपद एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।

कामरान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी इस असाधारण उपलब्धि के सम्मान में ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

इस अवसर पर कामरान अहमद की माता ने उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंधन एवं समर्पित शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि कामरान ने बचपन से आज तक कभी भी किसी प्रकार की निजी ट्यूशन नहीं ली। उन्होंने केवल विद्यालय में शिक्षकों के मार्गदर्शन में अध्ययन किया और अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. जी. अरोरा ने कहा कि कामरान अहमद की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है और इसी क्रम में कामरान अहमद को ₹11,000 की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *