किसानों की राजधानी सिसौली में मंत्री और विधायक ने किया प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रथम पुरस्कार में दी जाएगी 5 लांख की धनराशि

किसानों की राजधानी सिसौली में मंत्री और विधायक ने किया प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रथम पुरस्कार में दी जाएगी 5 लांख की धनराशि

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में किसानों की राजधानी कहे जाने वाले कस्बा सिसौली में सोमवार को तीन दिवसीय बालियान प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं, में नशा वृत्ति सहित अन्य व्याधियों को त्यागने और खेल में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य रहा है हालांकि है प्रतियोगिता पिछले 6 सालों से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें कबड्डी के दो खिलाड़ियों की दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उनकी याद में यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है जिसमें बड़ी-बड़ी टीम भाग लेती है । इस बालियान प्रो० कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व बुढ़ाना विधानसभा विधायक राजपाल बालियान द्वारा हवन पूजन के साथ फीता काटकर किया गया । वही उद्घाटन अवसरपर उत्तर प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से मंत्री अनिल कुमार पूर्व मंत्री योगराज सिंह जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान सहित क्षेत्र के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण खेलों का उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती हैं।
वही उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के खेलों का आयोजन बहुत जरूरी है । कबड्डी का खेल एक ऐसा खेल है जो जमीन से जुड़ा हुआ होता है। मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। बड़े-बड़े मेडल इस खेल को मिले हैं उन्होंने कहा कि हालांकि लोग क्रिकेट में ज्यादा रुचि रखते हैं मगर कबड्डी का खेल भी युवाओं के विकास के लिए बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी पूरी सांसद निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित की है उन्होंने मुजफ्फरनगर में भी कहीं स्टेडियम बनवाई और युवाओं के लिए खेल को बढ़ावा देने के लिए बागपत और मुजफ्फरनगर में पैसा रिलीज किया है।
आयोजकों के अनुसार ये देश की सबसे बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता है जिसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए द्वितीय इनाम 2.5 लाख रुपए व तृतीय एवं चतुर्थ इनाम 25 हजार रुपए है । प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार मैट पर खेली जा रही है। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर के बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की विशेष व्यवस्था भी ग्रामीणों व आयोजकों द्वारा की गई है नियम के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक ही टीम का प्रतिनिधित्व कर सकेगा प्रतियोगिता जारी है । प्रथम दिन सोरम बरेली का मैच हुआ जिसमें सोरम की जीत हुई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *