जिले की मेरिट में छाए लाला जगदीश प्रसाद के छात्र। हाईस्कूल में दो छात्र, जबकि इंटरमीडिएट में एक छात्र ने जिले की मेरिट में स्थान बनाया।

जिले की मेरिट में छाए लाला जगदीश प्रसाद के छात्र। हाईस्कूल में दो छात्र, जबकि इंटरमीडिएट में एक छात्र ने जिले की मेरिट में स्थान बनाया।

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की मेरिट में चौथा तथा छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र वंश कुमार ने 93.33 % अंकों के साथ विद्यालय को टॉप करते हुए जिले की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं अनंत कुमार ने 92.50 % अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय तथा जिले की मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया। ओम आश्रावाल ने 90.17 % अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में हर्षित जैन ने 90.0 % अंकों के साथ विद्यालय को टॉप किया और साथ ही जिले की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुलदीप कुमार ने 84.20 % अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि यश कुमार ने 83.80 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृषि संकाय में कक्षा 12 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

कृषि संकाय में कक्षा 12 में अनंत खरब ने 80.90 % अंकों के साथ प्रथम तथा आकर्ष बालियान ने 79.63 % अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवम चौधरी ने 79.45 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल एवं वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने टॉपर छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंध समिति की ओर से सभी मेधावी छात्रों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर , उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने समस्त छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर महेश कुमार, अजय वत्स, प्रमोद शर्मा, रीता मावी, शुभम जैन, ऋतु शर्मा, पंकज त्यागी, नवनीत कुमार, विशाल शर्मा, केएन पंत, विपिन कुमार, रजत जग्गा, मोतीराम सैनी, धनप्रकाश वर्मा, विवेक शर्मा, अक्षय राठौड़, पवन चंदेल, शोभित बालियान, मीनाक्षी त्यागी, प्रेरणा पाल, शिवानी कश्यप आदि सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय के टॉपर छात्र:-

हाईस्कूल परीक्षा सूची:-

प्रथम – वंश कुमार 560/600 – 93.33 %
द्वितीय – अनंत कुमार 555/600 – 92.50 %
तृतीय – ओम आश्रावाल 541/600 – 90.17 %

इंटरमीडिएट परीक्षा सूची:-

प्रथम – हर्षित जैन 450/500 – 90.0 %
द्वितीय – कुलदीप कुमार 421/500 – 84.20 %
तृतीय – यश कुमार 419/500 – 83.80 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *