ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद मुज़फ्फरनगर इकाई द्वारा ज़िला पंचायत सभागार मुज़फ्फरनगर में आयोजित जनपदीय त्रैमासिक बैठक में पत्रकारों की चुनौतियों, निष्पक्षता और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता का परिवेश सिर्फ शहरों तक सीमित था, लेकिन अब यह गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है, जिसमें बहुत संघर्ष है। किसी भी समाचार का महत्व तब तक है जब तक उसका समाधान न हो जाए। देश के विकास के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के इस दौर में खबरों को प्रमाणित करके प्रसारित करने की भी अपील की।

विशिष्ट अतिथि डा.विरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे छोटी-बड़ी सभी खबरें शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जन समस्याओं को सामने लाते हैं। संघर्षशील पत्रकारिता में जोखिम अवश्य है।

आलोक तनेजा जिला अध्यक्ष सहारनपुर ने कहा कि कार्य करने में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए साहस होना चाहिए। अपनी कलम में निष्पक्षता रखकर कार्य करें। एक पक्ष को भारी और दूसरे को हल्का करके खबरें न लिखें। जब भी कलम चले, सही दिशा में चले।

वहीं ओमवीर सिंह मंडल अध्यक्ष सहारनपुर ने कहा कि पत्रकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सीतापुर और मध्यप्रदेश में पत्रकारों की हत्या तथा बिहार में पत्रकारों की पिटाई जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को सशक्त करना समय की मांग है। पत्रकारों की आय आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। अपने कारोबार के साथ-साथ पत्रकारिता के लिए समय निकालना एक बड़ी चुनौती है।

संगोष्ठी में पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है, लेकिन इसमें संघर्ष और जोखिम भी बराबर हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

संगोष्ठी में जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, मोरना, भोपा, ककरौली, चरथावल, सिसौली, शाहपुर आदि जगहों के सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *