मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने UPSDSA पोर्टल की खामियां और गोदाम के लाइसेंस न बन पाने के कारण हो रही परेशानियों को खत्म करने के लिए शासन से करी मांग
शनिवार को मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) के द्वारा एक मीटिंग जिला परिषद मार्केट तायल मेडिकोज पर आयोजित की गई, मीटिंग में मुख्यतः दवा व्यापार में आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा की गई, जिसमें दवा पोर्टल में आ रही खामी के बारे में विशेष तौर पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि पहले जिन दवा व्यापारियों का नवीनीकरण UPSDSA की साइट पर होता था वह अब नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उसमें नवीनीकरण के कागज अपलोड करने पर, OTP आने का प्रावधान ही नहीं है, क्योंकि जिन्होंने 2019 से पहले अपने लाइसेंस बनवाए थे वह लाइसेंस UPSDSA की साइट पर अपलोड ही नहीं है, परंतु जिन दवा व्यापारियों के लाइसेंस 2019 के बाद निवेश मित्रा की साइट पर बनाए गए थे, उनके लाइसेंस स्वतह ही नवीनीकृत हो पा रहे हैं, इसलिए परेशानी को देखते हुए दवा व्यापारियों ने मांग की कि पुरानी UPSDSA की साइट को सही तरह से व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का प्रावधान किया जाए, जिससे कि पुराने दवा व्यापारियों के जो लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हो पा रहे हैं वह OTP के माध्यम से नवीनीकृत हो पाए और व्यापारियों को समस्या का सामना न करना पड़े। सभा में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्यतः जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, उपाध्यक्ष मुकेश सोम, सुबोध जैन, मनोज गर्ग, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, संदीप शर्मा, सुधीर त्यागी, अंकुर तायल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।