असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए RLD मुजफ्फरनगर ने जुटाई राहत सामग्री, केंद्रीय कार्यालय दिल्ली भेजी गई

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए RLD मुजफ्फरनगर ने जुटाई राहत सामग्री, केंद्रीय कार्यालय दिल्ली भेजी गई

मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त 2026। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) मुजफ्फरनगर ने मानवीय पहल करते हुए खाद्य सामग्री एवं आवश्यक राहत सामग्री एकत्रित की। इस संबंध में शनिवार को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय मुजफ्फरनगर पर जिला अध्यक्ष संजय राठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने असम बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्रित कर यथाशीघ्र असम भेजने का निर्णय लिया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित करते हुए राहत सामग्री एकत्रित करने की रूपरेखा तैयार की।

चावल, दाल, तेल समेत आवश्यक सामग्री एकत्रित

बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चावल, दाल, नमक, खाद्य तेल, पानी की बोतलें, दवाइयां, डिस्पोजल प्लेट एवं गिलास, पोहा तथा अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित की गई। RLD पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वेच्छा से सहयोग करते हुए राहत सामग्री राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय मुजफ्फरनगर में जमा कराई।

एकत्रित राहत सामग्री को सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय, 25 तुगलक रोड, नई दिल्ली भेजा जा रहा है, जहां से इसे असम बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

राहत सामग्री एकत्रित करने और उसे दिल्ली भेजने के दौरान संजय राठी, सुधीर भारतीय, राकेश बालियान, उमा दत्त शर्मा, संदीप मलिक, विदित मलिक, नीरज बालियान, विकास कादियान, अजीत राठी, मनोज सैनी, सत्यम गुर्जर, मौलिक प्रधान, मिंटू त्यागी, मनजिंदर सिंह, गुरुभेज सिंह, प्रदीप शर्मा, रवि प्रधान, काजी शहीर आलम, सचिन राणा, अनुज बालियान, बिलाल राणा, मोनू पाल, हरनीत सिंह, अभिषेक बालियान और जगपाल सिंह नेताजी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मौलिक प्रधान युवा अध्यक्ष तथा मनजिंदर सिंह अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री जुटाने में सहयोग किया। इस दौरान सभी ने असम बाढ़ प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय लोक दल मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी मानवीय भावना के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा स्वेच्छा से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *