स्वतंत्रता दिवस पर ’’जज्बा दौड़-12’’ हर कोई दौडे़गा देश के लिए

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड़-12 के माध्यम से शहीदो के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति ’’एक देश-एक चुनाव’’ समर्थन में पूरे जज्बे के साथ 16 अगस्त रविवार को प्रातः 6ः00 बजे दौड़कर अपना जज्बा दिखायेगा। दौड़ राजकीय काॅलेज के मैदान से शुरू होकर उसी मैदान में वापस देश भक्ति के कार्यक्रम से भर जायेगी। साथ ही जो लगभग 40% मतदाता अपने मतदान नही कर पाते वे भी अपने मतदान का प्रयोग कर पायेगे। विस्तृत जानकारी के लिए यूटयूब वीडियो लिंक
https://youtu.be/kHdqQoeID-Q?si=Yi7AzI8PeeDTjGvR पर क्लिक करे।
जज्बा दौड़-12 में दौड़ने के लिए रामायण के राम अरूण गोविल, विश्व योग गुरू बाबा रामदेव, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित सभी जनप्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके है। जिनके समर्थन से हर व्यक्ति अपने-अपने भावो के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर शहीदो की याद में सड़को पर दौडे़गा।
16 अगस्त की जज्बा दौड़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक राजपाल सिंह बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड़-12 में दौडेगे।
जज्बा दौड़-12 लगभग 4 किलोमीटर प्रातः 6ः00 बजे पहले लड़को की दौड़ गेट नं0 2 से शुरू की जायेगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट नं0 1 से दूसरी जज्बा दौड़-12 लड़कियो की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्बा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे। जिससे नवयुवक अपना पसीना शहीदो को याद करने के लिए निकाल सके।
जज्बा टीम नेत्र दान, रक्त दान, जैसे अनेक काम समय-समय पर करती रहती है। कोरोना काल में भी भूखो को भोजन, बीमारों को डाॅक्टर व दवाई, अंतिम संस्कार, बेटियो को भारत देश के किसी भी कोने से उनके घर वापस बुलाने का काम सकुशल करती रही। समर्पित युवा संस्था किसी भी काम के लिए किसी से कोई चंदा भी नही लेती है। फिर भी 12000 प्लस छात्र-छात्राये जज्बा दौड़ में भाग लेते रहे।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका आदि ने दौड़ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियाँ कर ली है। लड़के-लड़कियो की दौड़ के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, संगठनो द्वारा स्वागत व्यवस्था आदि कर ली गई है।
प्रेस को संबोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मार्ग दर्शक सत्यप्रकाश रेशू, व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेड जाबांज को टी-शर्ट मिलेगी। लड़के-लड़कियो को अलग – अलग लाखो के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्राॅ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड़ में दौड़ने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। लक्की ड्राॅ से विजयी एक लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग – अलग दिये जायेगे। इस बार स्कूटरो की संख्या 8 व लगभग 10 साइकिलो के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरूस्कार शहीदो के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-12 हर नागरिक में ’’घर घर तिरंगा – हर घर तिरंगा’’ अभियान को भी जन – जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। जिससे बच्चो में आजादी का जज्बा नया रूप ले सके। 1100 से ज्यादा फाॅर्म छात्र – छात्राओ में फ्री में वितरित किये जायेगे।
जज्बा दौड़-12 ’’एक देश-एक चुनाव’’ के सम्मान में समर्पित रहेगी। लडकियो की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा की महिला विंग व लड़को की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा पुरूष विंग करेगी। जज्बा दौड़-12 का शुभारंभ राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चैक, मीनाक्षी चैक, शिव चैक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चैक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड़, प्रकाश चैक, महावीर चैक व राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में पूरी होगी। जो एक राष्ट्रभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य रूप ले लेगी।
12 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी काॅलोनी से जज्बा-12 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार, रेशू एडवरटाइजिंग पर विराम करेगी।
प्रेस काॅन्फ्रेंस में हितेश आनंद, अंकुर जैन, मनीष भारती, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, मेघा बाठला आदि उपस्थित रहे।