नशा मुक्ति के लिए शुगर यूनिट रोहाना कलां में दिलाई गई सामूहिक शपथ

आज दिनांक 3 अकतूबर 2026 को इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट, रोहन कलाँ के मिल गेट पर नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत “विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम” तथा दादी प्रकाशमणी जी की पावन स्मृति में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बी.के. लक्ष्मी दीदी ने शुगर यूनिट रोहाना कलां के यूनिट हेड श्री लोकेश कुमार सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे के आदी नहीं होंगे तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बी.के. बृज मोहन त्यागी, बी.के. अरविंद सिंह, बी.के. मदन मोहन एवं बी.के. राकेश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति का नशा मुक्त जीवन न केवल उसके स्वयं के स्वास्थ्य के लिए बल्कि उसके परिवार और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर वीर सैन, आर.के. तिवारी, आर.के. पांडेय, पंकज शर्मा, एन.के. रस्तोगी, अमित त्यागी, दीप्तिमान त्यागी, जसमेन्द्र सिंह, पवनेश शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को नशे से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल रहा।