माउंट फोर्ट पब्लिक स्कूल में नवरात्रि पर सजीव झांकी: 33 करोड़ देवताओं के स्वरूप ने दिया समाज कल्याण का संदेश
मुज़फ़्फ़रनगर : 17 अक्टूबर 2026 आदर्श कॉलोनी स्थित माउंट फोर्ट पब्लिक स्कूल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा 33 करोड़ देवी-देवताओं का सजीव स्वरूप धारण किया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अनूठे आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि आज भी धरती पर मानव जाति की भलाई और सामाजिक कल्याण के लिए सभी देवी-देवता हमारे बीच ही मौजूद हैं। त्योहारों के माध्यम से वे हमें यह प्रेरणा देते हैं कि मानवता की रक्षा और कल्याण के लिए दैवीय शक्तियां सदैव तत्पर रहती हैं।
यह पावन कार्य प्रख्यात कथा व्यास पंडिट अतुलेश मिश्रा की सत्प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान माउंट फोर्ट स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका जैन सहित शिक्षिकाएं ऐश्वर्या, अमीषा, अलका, रीता, प्रिया और डोली मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान