मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कानून एवं शांति सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास (एंटी रायट ड्रिल), एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के साथ पुलिस ने की ड्रिल

मुजफ्फरनगर : जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल व सहायक पुलिस अधीक्षक (यूटी) राजेश गुनावत के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास (एंटी रायट ड्रिल), एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के साथ पुलिस ने की ड्रिल।
अवगत कराना है आज दिनाक 03.01.2025 को जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक (यूटी) श्री राजेश गुनावत व प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया । इस दौरान मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में बताया एवं प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी गयी ।
अभ्यास से पूर्व अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का पुलिसबल द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। कभी भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां छोटी सी भी घटना बडा रूप ले सकती है, जिसके लिए तैयारियां बहुत अधिक महत्वपूर्ण है । सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसी स्थिति के दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेगें ताकि यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारियों के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और स्थिति सामान्य रहे। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा मौजूद पुलिस बल को विभिन्न एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के बारे में जानकारी दी तथा ड्रिल का अभ्यास किये जाने से पूर्व स्वयं के द्वारा उपकरणों का डैमो दिया गया साथ ही ड्रिल में मौजूद पुलिस बल को आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और खुद का बचाव करने के तरीके भी बताए गये।