आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स ने 22 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेजा गया

आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स ने 22 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेजा
आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना करमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का कुल 29 करोड़ 82 लाख रुपए के साथ कुल गन्ना मूल्य 156 करोड़ 78 लाख रुपए किसानों के खाते में भेज दिया गया है इसी के साथ ही अपील की है की चीनी मिल को साफ ताजा जड़ पत्ती व मिट्टी रहित गन्ना ही आपूर्ति करें यह चीनी मिल आपकी अपनी है इसका सहयोग आपका अपना सम्मान है महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों भाइयों से अपील की है की बसंत कालीन बुवाई में 0238 जो रोग और कीटों से अत्यधिक प्रभावित हो गई है तथा पैदावार भी कम हो रही है ,की बुवाई न करने की सलाह दी, इसके स्थान पर अभी से अन्य नवीन व उन्नत प्रजातियों के गन्ना बीज का अपने आस पास प्रबंध करने की उचित सलाह दी नवीन प्रजातियों में को० 0118 सी ओ एस 13235 सी ओ एल के 14201, 16202 वह सी ओ एस 18231 वैरायटी का बीज अभी से रुकवा लें , इसके लिए चीनी मिल वह गन्ना विभाग से जानकारी प्राप्त कर अपने आसपास गन्ना बीज की उपलब्धता के आधार पर बीज की व्यवस्था अभी से कर ले भारत सरकार की व्रत पर ड्रॉप मोर ग्रुप ड्रिप इरीगेशन की वृहत योजना के लिए UPMIP पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड राजस्व रिकॉर्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति आवश्यक है इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए गन्ना विभाग वह होल्डरी कल्चर विभाग से संपर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *