सपा सांसद के हरेंद्र मलिक के विरोध में उतरा राजपूत समाज
विवादों में घिरा थाना भवन से रालोद विधायक अशरफ अली खान का प्राचीन किला
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने किया अशरफ अली खान का समर्थन तो गुस्से में लाल पीले हुए राजपूत समाज के लोगों ने लगाए हरेंद्र मलिक मुर्दाबाद के नारे
उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के जलालाबाद में स्थित रालोद के थाना भवन से विधायक अशरफ अली खान का प्राचीन किला विवादों में घिरता नजर आ रहा है। पिछले दिनों राजपूत समाज के लोगों ने जलालाबाद स्थित इस प्राचीन क़िले को राजपूत समाज का किला बताते हुए मुख्यमंत्री से इसकी जांच कर कर खाली करने की मांग की थी। इसके बाद किलो को लेकर बयान बाजी शुरू हो गई थी जहां एक और विधायक अशरफ अली खान ने इस किले को अपना पुस्तैनी किला बताया था। तो वही राजपूत समाज के लोगों ने इसे मल्हार खेड़ा किला बताते हुए कहा कि यह राजा का किला था और जब देश में आक्रांता आए थे तो उन्होंने हिंदुओं की पहचान मिटाते हुए ऐसी सभी धरोहरों पर कब्जा कर लिया था
और जलालाबाद में स्थित मल्हार खेड़ा किला भी उसी में शामिल है। यहां पर 14000 राजपूत सैनिकों को दफनाया गया था और हजारों वीरांगनाओं ने अपना जौहर किया था। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि यह किला उन्हें वापस दिलाया जाए और इस किले को वहां दफनाये गए सैनिकों के नाम से राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाना चाहिए और जहां वीरांगनाओं ने जौहर किया था उसे जौहर स्थल घोषित किया जाना चाहिए।
इस मामले में मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक के द्वारा भी एक बयान रालोद विधायक अशरफ अली खान के समर्थन में आया तो राजपूत समाज के लोग आग बबूला हो गए जिन्होंने थाना चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में विश्व हिंदू परिषद एवं करणी सेना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर के मौजूदा सांसद हरेंद्र मलिक मलिक और चरथावल मौजूदा विधायक व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे पंकज मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके मुर्दाबाद के साथ-साथ समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए इस मौके विश्व हिंदू परिषद एवं अखिल भारतीय करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर रहे मौजूद बिरालसी के महाराणा प्रताप चौक पर हंगामे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मामले को शांत कराया और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सोपा फिलहाल इस मामले को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गद्दार नेता हरेंद्र मलिक और विधाक पंकज मलिक को सबक सिखाने की भी बात कही