जिया उल उलूम स्कूल में मनीष चौधरी ने ध्वजारोहण कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह वर्धन

जिया उल उलूम स्कूल में मनीष चौधरी ने ध्वजारोहण कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह वर्धन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिया उल उलूम पब्लिक स्कूल खादरवाला में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर उत्साह बढ़ाते हुए बच्चों को देश के प्रति योगदान और माता पिता के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया।
जिया उल उलूम पब्लिक स्कूल खादरवाला में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज से हम सभी को प्यार है, इसमें देश के फौजियों की शहादत लिपटी है तो महापुरुषों का बलिदान भी समाहित है।

हम खुद एक फौजी के बेटे हैं तो इस नाते हमारे और आपके दिल में भी अपने तिरंगे के प्रति सम्मान और प्यार भरा हुआ है। हमें इस तिरंगे की तरक्की के लिए अपने स्तर से देश के लिए जो भी हो सकता है, वो योगदान करने के लिए हमेशा जागरुक रहना चाहिए। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भारत का महान राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे में स्कूल में छोटे बच्चों के साथ देशभक्ति के कार्यक्रमों में सम्मिलित करना सराहनीय है, क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही बच्चों में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करते हुए उनको समाज और देश से जोड़ने का काम किया जा सकता है।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी मनीष चौधरी के द्वारा जिस प्रकार से समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद और समाज को देश से जोड़ने के लिए कार्यक्रम किये जा रहे हैं, वो सराहनीय हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने बच्चों को कार्यक्रम की तैयारी कराने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों और परिश्रम की भी प्रशंसा की और आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *