आईपीएल तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी में संजीवनी अस्पताल चरथावल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी निशुल्क कैम्प का किया गया आयोजन

आईपीएल तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी में संजीवनी अस्पताल चरथावल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी निशुल्क कैम्प का किया गया आयोजन

मुजफ्फरनगर : दिनांक 27.01.2025 दिन सोमवार को आई.पी.एल यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में संजीवनी अस्पताल चरथावल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी निशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ इकाई प्रमुख श्री कुलदीप सिंह जी ने फीता काटकर किया । इस कैम्प में संजीवनी अस्पताल से डॉ अमित भदौरिया, डॉ मुजीबुर रहमान, डॉ धीरज त्यागी एवं डॉ मंजरी त्यागी द्वारा मिल में कार्यरत कर्मचारियों एवं गन्ना लाने वाले किसानों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच जैसे B.P., Sugar, Blood Test, ECG एवं महिलाओं से सम्बन्धित रोगों के बारे में परामर्श प्रदान किये गये तथा दवाओं का वितरण भी किया गया । इस कैम्प के आयोजन में मिल के कर्मचारियों एवं किसानों को स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ प्राप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *