मनीष चौधरी इंसानियत और भाईचारे की मिसालः मौलाना अरशफ कासमी दारुल उलूम अशरफिया

मनीष चौधरी इंसानियत और भाईचारे की मिसालः मौलाना अरशफ कासमी दारुल उलूम अशरफिया

मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष चौधरी ने देवबंद स्थित मदरसा दारूल उलूम अशरफी में आयोजित दस्तारबंदी प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मदरसा मोहतमिम मौलाना अशरफ कासमी ने दूसरे उलेमाओं के साथ उनका पगड़ी पहनाकर अभिनंदन करते हुए कहा कि मनीष चौधरी के द्वारा समाज की सेवा के लिए इंसानियत और भाईचारे का जो पैगाम लेकर कार्य किया जा रहा है, वो सराहनीय है।

मनीष चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि देवबंद की धरती बलिदानियों की धरती है, यहां से अनेक उलेमाओं ने भी देश की खातिर अपना सभी कुछ न्यौछावर कर दिया है। यह आजादी सर्वसमाज के बलिदान से मिली है, मुस्लिमों के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है।
मदरसा दारूल उलूम अशरफी देवबंद में आयोजित हुए तहफ्फुज कुरान कन्वेंशन के अन्तर्गत वार्षिक दस्तारबंदी प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष चौधरी को मौलाना अशरफ ने पगड़ी बांधी तो मंच से हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का एक खूबसूरत संदेश समाज को देने का काम किया गया। इस अवसर पर मौलाना अशरफ कासमी ने बताया कि आज मदरसा दारूल उलूम अशरफी में धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने वाले हाफिज कुरान, मुफ्ति साहिबान और इस्लामिक लॉ कोर्स में 382 तलबा फारिग हुए हैं। इनकी दस्तारबंदी के लिए ही यह जलसा आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि आज इस मदरसे से निकले यह तलबा मुल्क में इंसानियत और भाईचारे का परचम लहराने का काम करेंगे। धर्म और समाज के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सहारे हमने आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देने और मजबूती देने के लिए मिलकर एक संदेश देने का काम किया है। इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी और फैजुर रहमान के द्वारा की जा रही समाजसेवा की प्रशंसा करते हुए मौलाना ने कहा कि उनका यहां आना ही अपने आप में समाज को एक संदेश है कि कितनी भी नफरत क्यों ने फैलाई जाये, लेकिन इंसानियत हमेशा ही भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी। मनीष चौधरी भी इंसानियत का पैगाम लेकर सर्वसमाज की सेवा में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा राष्ट्र और समाज के लिए जो काम किये जा रहे हैं, वो सराहनीय हैं। हमारा इस कार्यक्रम के माध्यम से भी यही संदेश है कि हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को मजबूती देने के लिए मनीष चौधरी जैसे लोगों को आगे लाकर उनकी हौसला अफजाई की जाये। इस अवसर पर फैजुर रहमान को मनीष चौधरी के साथ मिलकर कार्य करने पर शुक्रिया पेश किया एवं आगे भी एकता के लिए कार्य करने का वादा किया
मनीष चौधरी ने कहा कि देवबंद की इस धरती से हमेशा ही राष्ट्रवाद के लिए बलिदान का संदेश दिया गया है। यहां के उलेमाओं ने देश की आजादी के लिए आंदोलन में अपना सभी कुछ कुर्बान किया है। आज यहां आकर काफी अच्छा लगा है। जितना मान सम्मान आज यहां पर मिला है, वो अविस्मरणीय है, कुछ लोग इसी भाईचारे को मिटाने के लिए नफरत के बीज बोकर साजिश कर रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि नफरत के बजाये इंसानियत का संदेश दिया जाये और धर्म व जाति से पहले हमारे लिए हमारा देश है, इसके लिए नई पीढ़ी को तैयार करना है। इस अवसर पर फैजुर रहमान को मनीष चौधरी जैसे व्यक्तियों को समाज के बीच लाने के लिए शुक्रिया पेश किया एवं आगे भी इस मदरसे से भी बच्चों को देश और समाज के लिए काम करने को प्रेरित किया गया है। इस आयोजन में हजारों छात्राओं ने प्रतिभा कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *