क्रांति सेना महिला मोर्चा ने वैलेंटाइन डे मनाने वालों के लिए किया लठ पूजन

जहां दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है मगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म को मानने वाले वेलेंटाइन को परंपराओं और संस्कृति को बिगाड़ने वाला दिन बताते हुए इसका लगातार विरोध किया जाता है । जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी संगठन वैलेंटाइन डे का डटकर विरोध करते हैं। वही क्रांति सेना महिला मोर्चा के द्वारा वैलेंटाइन डे मनाने वाले नौजवान युवक व युवतियों के लिए लठ पूजन किया गया। क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के किसी रेस्टोरेंट या पार्क में कहीं भी कोई युवक व युवती कहीं वैलेंटाइन डे मनाते हुए पाए गए तो उनकी लाठी से खैर खबर ली जाएगी
जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक स्थित अपने संगठन के कार्यालय पर लठ पूजन करते हुए उन युवक युवतियों को चेतावनी दी है जो वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाते हैं । क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कहीं किसी भी रेस्टोरेंट, होटल या फिर सार्वजनिक स्थान पर कोई भी युवक युवती अश्लीलता फैलाते हुए पकड़े जाते हैं तो कार्यकर्ताओं द्वारा इन लाठो से उनकी पिटाई कर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। जिसके लिए कांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं की ये टीम नगर में जगह-जगह मोर्चा संभालेंगे।
जिसकी जानकारी देते हुए क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि ये आज क्रन्तिकारी सेना के सभी पदाधिकारीओर सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लठपूजन किया गया है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन जो मनाते ह उसके विरोध में हमने लठपूजन किया है लठ्ठो को तेल लगाकर और उनमें कलावा बांधकर और उनका तिलक करके हमने आज लठ पूजन किया है जो भी रेस्टोरेंट में लड़का लड़की अश्लीलता फैलाते हुए मिल गए तो जिस हालत में होंगे उसी हालत में उन पर लठ बजाएंगे हम यह संदेश देना चाह रहे हैं कि अश्लीलता ना फैलाएं छोटी-छोटी बच्चियों को बहला फुसला कर उन्हें रेस्टोरेंट में बुलाकर ऐसे काम ना करें क्योंकि हमारी जो बच्चियां हैं वह नासमझ होती हैं और उनको यह कुछ लड़के अपने बहकावे में लाकर रेस्टोरेंट में बैठाते हैं और वैलेंटाइन डे मनाते हैं जबकि हमारा त्यौहार ही नहीं है अंग्रेजों का त्यौहार है हम होटल मालिक का भी इलाज कर देंगे और जो वहां पर मिलेगा लड़का लड़की इस तरह से उसका भी इलाज लठ्ठो से करेंगे और जिस हालत में मिलेंगे उसी हालत में उनका इलाज कर देगे हमारी टीम चार-चार टीम हम बनाकर हर जगह रोडवेज बस स्टैंड पर और कमल सिनेमा में और प्रकाश चौक पर जहां-जहां भी ऐसे होटल खुले हुए हैं जो जिस पर छापे भी पड़े हैं उन पर ऐसे होटल में हम चार चार पांच पांच की अपनी टीम लगाकर वहीं पर खड़ा रखेंगे जैसे भी कोई मिल गया तो वहीं पर बजाना शुरू कर देंगे।