भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने साथियों सहित की चेयरमैन से मुलाकात

आज नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप जी से उनके निवास स्थान पर भेंट कर सर्व प्रथम मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में चल रही अच्छी सफाई व्यवस्था और (विशेष कर सांयकाल में ) के लिए बधाई दी।
और नगर सड़कों पर छोटे छोटे गड्ढों को दुरुस्त कर नगर को गड्ढा मुक्त बनाए जाने का आह्वान किया नगर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण का भी कार्य कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया सभी बातों पर शीघ्रता से कार्य करने का आश्वासन चेयरमैन साहिबा ने दिया। धन्यवाद चेयरमैन साहिबा इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक श्रीमोहन तायल, केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देशबंधु तोमर, कंवरपाल वर्मा, डॉ. रजत जिन्दल , वशिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पंचाल उपस्थित रहे।