पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मुज़फ्फरनगर में आयोजित मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, वर्हमना एवं मुबशिर ने बाजी मारी

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मुज़फ्फरनगर में आयोजित मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, वर्हमना एवं मुबशिर ने बाजी मारी

मुज़फ्फरनगर : मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, वर्हमना एवं मुबश्शिर ने बश्शिर ने बाजी मरी। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मुज़फ्फरनगर में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन में उत्पादों कि गुणवत्ता, मानकता मानक प्रयोगशालाओ कि जानकारी दी।

इस के बाद एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के 59 छात्रों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में कक्षा 11 की लक्ष्मी एवं वर्हमना तथा कक्षा 9 के मुबश्शिर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 11 की वैष्णवी तथा कक्षा 9 के दिव्यांश एवं अब्दुर्रहमान ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं कक्षा 9 के छात्र अनंत सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को सान्तवना पुरस्कार प्रदान किये गए।

मानक छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सदैवमानकों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया तथा दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

तनवीर आलम मेंटर,  प्रतीक कुमार एवं सुश्री अश्मिता ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। इस अवसर पर  सौरभ कुमार कार्यवाहक प्राचार्य एवं  विरेश कुमार एवं  आदेश कुमार वरिष्ट अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *