एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर : शनिवार को एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में खेलकूद प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला) 2024-25 का आरम्भ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री डा० सचिन गोयल प्राचार्य व क्रीडाधिकारी श्री अंकित धामा के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन के खेल में क्रिकेट (पुरूष) वर्ग के मुकाबले हुए। पुरूष वर्ग का प्रथम मुकाबला बी० ए० तृतीय वर्ष व बी०कॉम के मध्य हुआ जिसमें बी0 कॉम 7 रन से विजयी हुआ। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला एन०सी०सी० व बी०एस०सी० (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसमें एन0सी0सी0 40 रन से विजयी हुआ। तीसरे मुकाबले में बी०ए० प्रथम वर्ष व बी0ए0 तृतीय वर्ष के मध्य हुआ जिसमें बी0ए0 प्रथम वर्ष 28 रन से विजयी हुआ।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पूर्व की भांति ही महाविद्यालय अपने छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विकास के साथ – साथ सर्वागीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा इसी प्रतिबद्धता के अन्तर्गत आज का यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की और से एक रचनात्मक प्रयास है। इसके साथ ही प्राचार्य ने आश्वसत किया कि महाविद्यालय में समय – समय पर ऐसे आयोजन निरन्तर रूप से आयोजित कराये जायेगें जिससे युवा वर्ग का निरन्तर मानसिक एवं शारीरिक सुनिश्चित किया जा सके ।
क्रीडाधिकारी श्री अंकित धामा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः पढाई के साथ-साथ खेल के माध्यम से शारीरिक विकास के महत्व को भी ध्यान में रखना चाहिए ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, अक्षर डागर, रितिक सहरावत, सूर्यप्रताप, विनोद आदि रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षको व कर्मचारियों आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।