नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया टिकैत चौक ओर अग्रसेन विहार में नालो की सफाई का औचक निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया टिकैत चौक ओर अग्रसेन विहार में नालो की सफाई का औचक निरीक्षण

दिये तत्काल हो नालो की सफाई व्यापारियों ओर शहर की जनता से की सहयोग की अपील


मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है जिसके चलते नगर पालिका  परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप संघर्षरत है।  इसी कड़ी में आज चैयरमेन ने टिकैत चौक पर नालो की हो रही सफाई को देखने पहुँच गई नगर पालिका कर्मचारियो को टिकैत चौंक से मंडी थाने तक नालो की गहन सफाई के कड़ाई से निर्देश दिये वहा खड़े हुए ठेले वालो से ओर व्यापारियों से अपील की वे कूड़ा नाली में ना डाले अगर नाली मै डालेंगे तो नगर पालिका से होगा जुर्माना दुकानों ओर घरों के बाहर नालियों ओर नालो पर खुलने वाले लोहे के जाल लगाए जिससे आसानी से नालो ओर नालियों की सफाई हो सके ।
चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा आप मेरा सहयोग करे सफाई का जिम्मा मेरा शहर हम सबका है हम सबको मिलकर् प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का स्वच्छ भारत का सपना पूरा करना है काम धरातल पर हो इसलिए इसमे सबका सहयोग चाहिए जानसठ अड्डे पर बने बस अड्डे ओर तिरुपति होम्स के संचालगण को भी पत्थर का स्थाई सलेप हटवाकर लोहे का खुलने वाला जाल लगाने के निर्देश दिये जिससे रुके हुए सिलट कि सफाई हो सके ।
साथ मै वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील तायल , व्यापारी नेता ओर भाजपा नेता शलभ गुप्ता  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *