मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने किया सभा का आयोजन
दवा व्यापारियों में नए पोर्टल को लेकर भारी रोष

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) के पदाधिकारीयों ने ड्रग पोर्टल में आ रही समस्याओं को लेकर मीटिंग में सबको अवगत कराया गया, सेंट्रल के द्वारा नए पोर्टल में होलसेल के लाइसेंस/गोदाम और रिनुवल की समस्याओं को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है जिसकी शिकायत आए दिन संगठन के पदाधिकारीयों से करते रहते हैं,

संगठन के पदाधिकारी ने इस समस्याओं को लेकर जल्द से जल्द निदान करवाने का संकल्प लिया, संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा की एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करा कर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी सहारनपुर मंडल सहारनपुर से वार्ता करेगा, संस्था के चेयरमैन प्रमोद मित्तल ने सभी औषधि व्यापारियों से एवं आमजन नागरिकों से अनुरोध किया कि ऑनलाइन दवा खरीदने से बचें क्योंकि अधिकतर देखा जा रहा है दवा कारोबार में ऑनलाइन औषधि में नकली दवा ज्यादा दी जा रही है। कोशिश करें की दवा को अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही खरीदे और बिल से खरीदें,

आज की बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह संरक्षक डॉ०आर०के० गुप्ता जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, मनोज गर्ग, हरीश गुप्ता, सुधीर त्यागी, सुबोध गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।