ऑल इंडिया पुलिस योगा गेम्स में विनीत कुमार ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर क्या प्रदेश और जनपद का नाम रोशन

मुजफ्फरनगर : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 12 अक्टूबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए गए इंडिया पुलिस योगा गेम्स 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के 2021 बैच के आरक्षी विनीत कुमार ने योग में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीत कर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है ।
आरक्षी विनीत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस योगा टीम में सम्बद्ध होकर 06 वी वाहिनी पीएसी में अभ्यासरत थे । विनीत कुमार मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के अटाली गांव के रहने वाले है । सरकारी सेवा में आने से पहले विनीत कुमार गुरुकुल आर्यावर्त बुढ़िना कलां में शुरुआती योग सीखा था। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने फोन कर विनीत कुमार को शुभकामनाएं देते भविष्य में भी अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया