एन एच ए आई के चेयरमैन संतोष यादव ने जिला बार संघ के फैंथम हाल में किया लिफ्ट का शुभारंभ

एन एच ए आई के चेयरमैन संतोष यादव ने जिला बार संघ के फैंथम हाल में किया लिफ्ट का शुभारंभ

विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा (आईएएस) शामिल भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में अधिवक्ताओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक लिफ्ट स्थापित की गई। यह नवनिर्मित लिफ्ट विशेष रूप से वरिष्ठ अधिवक्ताओं और दिव्यांगजनों को ऊपरी मंजिलों तक पहुँचने में सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उनका कार्य सहज और आरामदायक हो जाएगा। फैन्थम हॉल में अधिष्ठापित लिफ्ट के शुभारंभ अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचे मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव (आईएएस), चेयरमेन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) व विशिष्ठ अतिथियों जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह, मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डा. रूपेश कुमार (आईएएस) एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा (आईएएस) का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ठा. कंवरपाल सिंह व महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल द्वारा बुकें भेंट कर तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने कहा कि फैन्थम हॉल में लिफ्ट का कार्य पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक तथा मेरे अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। हम सभी ने एनएचएआई के चेयरमैन से मिलकर लिफ्ट लगवाए जाने की मांग की गई थी, जिसे उन्हों सहर्ष स्वीकार कर लिफ्ट का निर्माण कराया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा (आईएएस) ने कहा कि एनएचआई चेयरमैन का उन्हें बहुत मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाली समस्याओं और उसके समाधान में अपनाई जाने वाली तकनीक को उन्हीं से समझा है।
विशिष्ठ अतिथि जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि एनएचआई चेयरमैन यहां सभी के दिलों में राज कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव (आईएएस), चेयरमेन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) ने अपने संबोधन में कहा कि इस जनपद से उनका पुराने जन्म का नाता रहा है। जनपद से जो कोई भी उनसे मिलने के लिए जाता है, वह खाली हाथ नहीं जाता है। वह यहां का गुड़, दूध, गन्ना आदि कुछ न कुछ लेकर ही जाता है। उन्होंने बताया कि वहलना चौक पर लगने वाले जाम से बचने के लिए 185 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परतापुर से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा तक 6 लेन रोड बनाई जाएगी, जिसके लिए मंसूरपुर में बाईपास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से बचने के लिए टोल पर लगे बैरियर अब नहीं गिरेंगे। अगर किसी वाहन वाले के पास गाड़ी पर लगे फास्टटेग में पैसा नहीं है, तो वहां लगे कैमरे 200-300 मीटर पूर्व ही इसकी जानकारी टोल पर देंगे, जिससे टोल का बैरियर गिरेगा। उन्होंने जनपद में कचरे के निस्तारण पर बोलते हुए कहा कि शहरों के कचरे को इकट्ठा कर सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के जाल को लेकर उन्हांने कहा कि अर्बन में अब नई सड़क बनाने के लिए जगह नहीं है। इसके लिए अब शहरों में रोप-वे बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी रौनक अली जैदी, पूर्व अध्यक्ष नसीर हैदर जैदी, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रमणि शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष मेरठ कंवरपाल शर्मा, यशपाल सिंह पूर्व डीजीसी, कर्नल सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार गुड्डू, आशीष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गौतम, हैदर मेहदी असगर, गौरव चौधरी, उदयवीर पोरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता नेत्रपाल , वरिष्ठतम उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी, सहसचिव शिखा कौशिक अरूण जावला, राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष मेहतसिब सन्नी आदर्श सिंह, शिवम बालियान आदि अनेक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *