माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर के प्रधानाचार्य डा. कृष्ण गोपाल अरोरा को डीपीएस हरिद्वार में केंद्रीय CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर के प्रधानाचार्य डा. कृष्ण गोपाल अरोरा को डीपीएस हरिद्वार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें CBSE COE दिल्ली के प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज श्रीवास्तव तथा CBSE COE देहरादून के प्रमुख श्री मनीष त्यागी के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
डा. अरोरा विगत कई वर्षों से एक कुशल एवं समर्पित प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा अर्थशास्त्र (Economics) में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP — Capacity Building Programme) के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संचालित किए हैं।
इस अवसर पर डा. कृष्ण गोपाल अरोरा ने कहा
“सर्वप्रथम मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिनकी कृपा से यह सम्मान प्राप्त हुआ। मैं CBSE की पूरी टीम का, विशेष रूप से श्री मनोज श्रीवास्तव जी एवं श्री मनीष त्यागी जी का, अत्यंत आभारी हूँ। मेरे विद्यालय प्रबंधन — श्री नवनीत भारद्वाज जी एवं श्रीमती चारु भारद्वाज जी — के सहयोग एवं प्रोत्साहन के बिना यह संभव नहीं था। मैं अपने समस्त विद्यालय परिवार एवं स्टाफ का भी हार्दिक धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने सदैव मेरा उत्साहवर्धन किया।
डा. अरोरा वर्तमान में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान निरंतर सराहनीय रहा है। उनका मानना है कि शिक्षकों की क्षमता का विकास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव है।