रतनपुरी पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में तैयार व अधबनी बीड़ी बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना रतनपुरी पुलिस ने नकली ब्रांड की बीड़ी तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार एवं अधबनी बीड़ी, पैकिंग सामग्री, पंच लेबल और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को जेपी टोबाको प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, सहारनपुर के प्रतिनिधि ने थाना रतनपुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम सठेड़ी निवासी रितेश पुत्र जिले सिंह कंपनी के ट्रेडमार्क और संपत्ति चिन्ह का अवैध रूप से इस्तेमाल कर टार्जन बीड़ी, टेलीफोन बीड़ी और 502 पताका बीड़ी के नकली ब्रांड तैयार कर रहा था। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार कर कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करते हुए बाजार में नकली बीड़ी की बिक्री कर रहा था।
तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी में मु0अ0सं0 123/2026 के तहत धारा 318(4), 345(3), 349, 350(2) बीएनएस एवं कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 जूट के बोरे, जिनमें प्रत्येक में 160 बंद पुड़िया बीड़ी की पैकिंग थी, एक लाल बोरे में पताका 502 बीड़ी के लूज बंडल, एक हरे बोरे में 106 पुड़िया तैयार पताका 502 बीड़ी तथा एक पीले बोरे में टार्जन बीड़ी और पताका 502 बीड़ी के पंच लेबल व झिल्ली बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त
रितेश पुत्र जिले सिंह
निवासी – ग्राम सठेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी
6 जूट के बोरे, प्रत्येक में 160 बंद पुड़िया बीड़ी की पैकिंग।
1 लाल बोरा, जिसमें पताका 502 बीड़ी के लूज बंडल।
1 हरा बोरा, जिसमें 106 पुड़िया तैयार पताका 502 बीड़ी।
1 पीला बोरा, जिसमें टार्जन बीड़ी एवं पताका 502 बीड़ी के पंच लेबल और झिल्ली।
फिलहाल थाना रतनपुरी पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।