तीज पर्व पर महिला मोर्चा क्रांति सेना ने मनाया उत्सव

तीज पर्व पर महिला मोर्चा क्रांति सेना ने मनाया उत्सव


मुजफ्फरनगर। महिला मोर्चा क्रांति सेना की पदाधिकारियों द्वारा गांव मलिरा में तीज का त्योहार हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई तथा झूले झूलकर तीज पर्व का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी ने मिल-जुलकर तीज के पारंपरिक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *