ग्राम पंचायत सचिव ने एक महिला पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार पुत्र स्व. स्वतत्रपाल सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर ने प्रमुख सचिव/विधि एवमं न्याय मत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार के पत्र लिखकर दलित महिला अध्यापिका डिम्पल पत्नी सतेन्द्र कुमार निवासी ड्रीम सिटी बाईपास रोड मुजफ्फरनगर थाना नई मण्डी के खिलाफ शिकायत की है कि उक्त महिला के साथ वाद-विवाद तथा चैक बाउन्स तथा मानहानी का पूर्व का ही विवाद माननीय न्यायालय मुजफ्फरनगर तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ प्रयागराज में विचारधीन प्रक्रिया में है। जो आये दिन उपरोक्त महिला तथा उसके साथी उसे तरह तरह से परेशान कर रहे है। उक्त बार-बार झुठे तथा निराधार आरोप प्रार्थी पर लगाये जाते है। 13/02/2025 का है प्रार्थी के विरूद्ध जिलाधिकारी कार्यालय पर एक झुठा प्रार्थना पत्र दिया गया । और मीडिया में भी चलवाया जिससे वह आहत है । जिससे उसकी और उसके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास है