छेड़खानी का विरोध किया तो सनकी ने युवती के पोस्टर किया चस्पा

छेड़खानी का विरोध किया तो सनकी ने युवती के पोस्टर किया चस्पा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक युवती से छेड़खानी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की दर्द भरी दास्तांन हर किसी को रोने पर मजबूर कर देगी।
दरअसल पीड़िता युवती के साथ गांव के ही दो मनचले युवकों पुन्नू पुत्र मुकेश और विपिन पुत्र सतीश ने छेड़खानी की उसके साथ अश्लील हरकतें की और जान से मारने की भी धमकी दी गई पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी गई तो पीड़िता के पिता के द्वारा आरोपी युवको के परिजनों को शिकायत की उस समय तो आरोपियों ने माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी हरकत ना करने की बात दोहराई। मगर गत 14 मार्च को आरोपियों के द्वारा पीड़िता युवती को धमकी दी गई और उसे घर से बाहर न निकलने के लिए भी धमकाया गया जिससे पीड़िता डर गई और उसने घर से बाहर जाना बंद कर दिया। मगर मनचले इन वहशी दरिंदों के द्वारा पीड़िता युवती को बदनाम करने की नीयत से उसका नाम लिखकर उसे कॉल गर्ल बताते हुए पीड़िता के फोन नंबर लिखकर गांव में मुख्य स्थान पर उसके पोस्टर चस्पा कर दिए गए। जिससे पीड़िता और उसका पूरा परिवार शर्मसार है पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान से लेकर थाना पुलिस के द्वारा उल्टा उसे ही फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है पीड़िता कार्यवाही के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। महिला सुरक्षा का दम भरने वाली योगी सरकार की पुलिस पर भी पीड़िता के द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं सीओ फुगाना का कहना है कि पीड़िता की शिकायत आते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *