रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन ने आयोजित किया रक्तदान एवं मेडिकल जाँच शिविर

रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन ने आयोजित किया रक्तदान एवं मेडिकल जाँच शिविर

मुज़फ़्फ़रनगर: 15 सितम्बर 2026  रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन द्वारा मंगलवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी, मुज़फ़्फ़रनगर में ब्लड डोनेशन कैंप एवं मेडिकल जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया एवं 500 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई व ज़रूरी दवाएँ उपलब्ध करायी गयी शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र / छात्राओ को 10 पैन ड्राइव एवं 500 पुस्तके भी वितरित की गयी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रो० पायल गोड, DG RI District 3100 रहीं, जबकि डॉ. सुनील तेवतिया, CMO मुज़फ़्फ़रनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का रोटरी क्लब की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो० राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्य अतिथि रो० पायल गोड ने रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील तेवतिया ने भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की  राजेश गोयल (कमेटी अध्यक्ष) भगवानदास तागरा (प्रबंधक)
सुरेश अनेजा (कोषाध्यक्ष )
श्रीमती मोनिका (प्रधानाचार्या) श्रीमती दीपिका शर्मा श्रीमती कविता वर्मा श्रीमती संघमित्रा बौद्ध श्रीमती दीपा सोनी श्रीमती ममता शर्मा श्रीमती प्रतिभा वर्मा आदि का सहयोग रहा । क्लब की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के लिए 10 लकी पायल ड्रॉ भी निकाले गए, जिससे कार्यक्रम मेंजिनपिंग उत्साह और बढ़ गया। शिविर के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक रो० सुनील अग्रवाल एवं रो० मयंक मित्तल तथा क्लब से उपस्थित रो० कुलदीप भारद्वाज जी सचिन मित्तल जी शैलेंद्र शर्माजी प्रगति कुमार राहुल सिंगल विनय सिंगल एडवोकेट प्रशांत गुप्ता अमित कुचल अंकित माहेश्वरी मोहित गर्ग राजीव गुप्ता आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सचिव रो० दीपक सिंघल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, कॉलेज प्रबंधन, रोटेरियन साथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *