अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने किया मुज़फ्फरनगर क्षेत्र में तीन नई शाखाओं का उद्घाटन
मुज़फ्फरनगर : 26 मार्च 2025 को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने आज मुज़फ्फरनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों में तीन नई शाखाओं का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन की गई शाखाएं रोहाना (जिला मुज़फ्फरनगर), चिलकाना सुल्तानपुर (जिला सहारनपुर) और युसुफपुर उर्फ चौतरा (जिला शामली) में स्थित हैं।
उद्घाटन समारोह में संजीव भारद्वाज जी ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया और नए ग्राहकों को एटीएम, चेकबुक, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं से परिचित कराया। उन्होंने ग्राहकों को इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने नए ऋण खाता धारकों को ऋण राशि के चेक वितरित किए और केयर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मृतक आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी प्रदान किए।
समारोह के दौरान संजीव भारद्वाज ने बैंक की पर्यावरणीय जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पहले सोलर ज्योति स्तंभ का शुभारंभ भी किया। यह पहल बैंक की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान ने इस अवसर पर बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और ग्राहकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
इस उद्घाटन समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संजीव भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि “क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान के नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर क्षेत्र में नई शाखाओं के माध्यम से बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। यूसुफ़ ख़ान ने इस अवसर पर कहा कि जनमानस को समर्पित यह शाखा रूपी पौधा क्षेत्र के महनीय लोग अपने स्नेह और सहयोग से सींचकर एक फलदार वृक्ष बनाएंगे
कार्यक्रम का कुशल संचालन उप क्षेत्रीय प्रबंधक अभिलेख सिंह ने किया ।
इस अवसर पर रोहाना शुगर मिल महाप्रबंधक लोकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश, सुनील बालियान, इर्तजा हुसैन जैदी, मनुकुश चौहान, अजीत जोशी , अभिषेक नागर, श्रीमती मालती देवी समेत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।