राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो गोल्ड मेडल जीत कर आयी पायल सिद्धू को दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मैंडयो के स्व. कमल सिंह की पुत्री पायल सिद्धू ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खेलते हुए दो गोल्ड मेडल जीते हैं। एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 11 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक चले यूनिवर्सिटी खेलो में पायल सिद्धू ने कयाकिंग-केनोइंग और डैमन मे 500 मीटर स्पिट में तथा 200 मीटर स्पिट मे गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने बिजनौर जिले का नाम रोशन किया
जिसके चलते रालोद के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी एवं जयवेंद्र प्रधान पर ने उनके निवास पर पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी हैं एवं आगे भी ऐसे ही लगातार खेलते रहकर स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।
कोच शुभम तोमर ने बताया की पायल सिद्धू ने ऑल इंडिया चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल लाकर जिले बिजनौर तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।