भ्रष्टाचार केखिलाफ खतौली तहसील में 7 अप्रैल को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान जारी

भ्रष्टाचार केखिलाफ खतौली तहसील में 7 अप्रैल को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के लिए जनसंपर्कअभियान जारी

मुजफ्फरनगर : गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा खतौली ब्लाक के गांव खानपुर ,गदनपुरा, अन्ती में मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग को संबोधित करते हुए भाकियू के एनसीआर उत्तर प्रदेश प्रभारी कपिल सोम ने किसानों से आगामी 7 अप्रैल से खतौली तहसील में शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने पर पंहुचने की अपील की भाकियू नेता कपिल सोम ने कहा कि खतौली तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है किसानों की बहुत समस्याओ को अधिकारी अनसुना कर रहे है भारतीय किसान यूनियन ने निर्णय लिया कि जब तक किसानों की समस्याओ का समाधान नही होता तब तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा, ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह चौहान ने किसानों से एकजुट होने की अपील की इस मौके पर एनसीआर जोनल महामंत्री सचिन चौधरी, चौधरी यश राठी, निखिल सहरावत, मनोज कुमार, हरवीर सिंह, नफीस प्रधान ,रमेश सिवाच आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *