मुजफ्फरनगर के 487 ग्राम पंचायत में से 58 ग्राम टीवी मुक्त घोषित, इन ग्रामों के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर के 487 ग्राम पंचायत में से 58 ग्राम टीवी मुक्त घोषित, इन ग्रामों के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीवी मुक्त घोषित किए गए 58 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद की कुल 487 ग्राम पंचायतें में से 58 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने इन सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डीएम उमेश मिश्रा ने सभी ग्राम प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायत टीवी मुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान भारत के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का विजन को प्रदेश के साथ-साथ भारत टीवी मुक्त भारत बने। इस उद्देश्य हम सभी को मिलकर काम करना है जिससे हमारे प्रदेश के साथ अपना जनपद टीवी मुक्त रहे । उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से कहा की और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में कोई भी व्यक्ति टीवी रोग का शिकार ना हो सके, इस पर हमें सतर्क रहते हुए कार्य करें और अपनी ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त बनाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *