डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया मुजफ्फरनगर कारागार का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा पीवी रामाशास्त्री ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचकर मुजफ्फरनगर के जिला कारागार का निरीक्षण किया इससे पहले डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी एसपी सहित आल्हा अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद वह सीधे जिला कारागार पहुंचे जहां उन्हें गॉड आफ ऑनर दिया गया। और उसके बाद वह सीधे निरीक्षण के लिए जिला कारागार में पहुंच गए घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया गया निरीक्षण करने के उपरांत डीजी जेल ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मेरा कार्यक्रम हर मंडल का एक जेल देखने का था उसी के अंतर्गत आज सहारनपुर मंडल का मुजफ्फरनगर जेल में मैने इस लिए चुना कि यहां पर ई प्रेजेंट के कुछ पायलट प्रोग्राम्स हो रहे हैं तो उसको भी देखने का अवसर मिला और जनरल निरीक्षण भी मैने किया है ।

जैसे मैंने कहा था कि जब हम निरीक्षण करते हैं तो कुछ अच्छाइयां भी मिलती है और कुछ खामियां भी मिलती है। जिसको उसी समय पर बात जाता है कि इसे और बेहतर तरीके से किया जा सकता है और अच्छे काम को लेकर प्रोत्साहन भी इस समय दिया जाता है जो इंस्पेक्शन रिपोर्ट में अपने आप आ जाता है।
जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मोबाइल मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस पर हम विशेष ध्यान दे रहे हैं चेकिंग नियमित रूप से हर महीने हमारे पास आधुनिक उपकरण भी हैं और तमाम प्रकार के प्रयासों से मोबाइल कहीं चल ना पाए इसको हम नियंत्रण मॉनिटरिंग करते रहते है।
जेल ट्रांसफर के मामले में उन्होंने बताया कि कुछ बारी-बारी पहले तो शामली के लिए जेल बनाने का प्रयास चल रहा है और जमीन भी लगभग 90% से ज्यादा जमीन संग्रहण का कार्यक्रम हो चुका है और इसके बाद अगले दो-तीन साल में वहां पर जेल बन जाएगी जिससे यहां लोड कम हो जाएगा ऐसे जिले जहां पर जेल नहीं है वहां पर जेल बनाने का प्रयास है। और कहीं-कहीं साथ-साथ कुछ पुरानी जेल को शिफ्ट करने का भी लॉन्ग टर्म प्लान है। जेल में बंद बंदी की गिनती कटवाने के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पर्टिकुलर केश की शिकायत जब भी आती है तो हम हमारे डीआईजी साहब के लेवल में जांच की टीम में भी होते हैं और वह जांच भी करने जाते हैं इस जेल का तो मेरी नॉलेज में नहीं है दूसरी जगह पर कहीं कोई साक्ष्य मिला तो उसमें सजा भी हुई है।
जेल के बाहर निरीक्षण के दौरान एक मुलाकात की महिला के आप पर उन्होंने कहा कि उसे महिला को बुलवाकर उसे लिखवा कर ले लिया है और उसकी अब इंक्वारी कराई जाएगी।