श्री राम जन्मोत्सव हिंदू समाज का सबसे बड़ा पर्वः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

श्री राम जन्मोत्सव हिंदू समाज का सबसे बड़ा पर्वः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज श्री राम नवमी की सभी सनातनियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हिंदू समाज के लिए इससे बड़ा पर्व नहीं होता। आज नवरात्र के पूर्ण होने पर एक तरफ जहां भक्त जन मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं, वहीं घर घर कन्याओं का पूजन और भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए श्री आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारियों को भी बधाई दी।
रविवार को श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति पटेलनगर के द्वारा श्री राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ का रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम के साथ ही लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न का आचमन के साथ पूजन किया और आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हिंदू समाज में भगवान श्री राम जन्मोत्सव से बड़ा कोई पर्व नहीं होता है, यही कारण है कि इस अवसर पर सम्पूर्ण समाज में श्री राम नवमी पर्व को लेकर आस्था और उत्साह का पूरा उल्लास नजर आता है। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा आज यहां पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। हमारी कामना है कि भगवान श्रीराम सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हुए सभी के घरों में सुख समृ(ि दें। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी इस अवसर पर सभी को श्री राम नवमी की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी एवं उद्यमी भीम सैन कंसल, अनिल लोहिया, ललित माहेश्वरी, अचिन्त मित्तल, मनीष चौधरी, विशाल गर्ग, संजय गर्ग के अलावा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवीनत गुप्ता, रविकांत काका, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, विनीत कुमार, सुन्दर सिंह, ललित कुमार, कपिल पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *