माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आयोजित हुई कक्षा 1 व 2 के छात्रों के लिए रंगारंग पूल पार्टी

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आयोजित हुई कक्षा 1 व 2 के छात्रों के लिए रंगारंग पूल पार्टी


बच्चों ने जाना मौसमी फलों का महत्व, फल बनकर किया आनंदोत्सव

मुज़फ्फरनगर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए एक रंगारंग एवं मनोरंजक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मौसमी फलों के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें गर्मियों के दौरान स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।

बच्चों ने फलों की वेशभूषा में आकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। पूल में खेलते हुए, हँसी-ठिठोली और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज ने विद्यार्थियों को फलों के पोषक तत्वों, उनके स्वास्थ्यवर्धक गुणों और गर्मियों में इनके सेवन के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने सभी बच्चों को संतुलित आहार लेने, जल का पर्याप्त सेवन करने और सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में कक्षा 1 व 2 की शिक्षिकाओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पूल को अत्यंत मनमोहक ढंग से सजाया, जिससे बच्चों के उत्साह और आनंद में और अधिक वृद्धि हुई।

 

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि एक सार्थक और शिक्षाप्रद अनुभव के रूप में सभी के मन में अमिट छाप छोड़ गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *