नेशनल खिलाड़ी बजरंग पूनिया पहुंचे मुजफ्फरनगर, बृजभूषण शरण सिंह को मिली क्लीन चिट पर दिया बड़ा बयान

नेशनल खिलाड़ी बजरंग पूनिया पहुंचे मुजफ्फरनगर

बृजभूषण शरण सिंह को मिली क्लीन चिट पर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचे राष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया सेबातचीत करते हुए। जो बच्चे विदेश से एमबीबीएस करना चाहते हैं उसके लिए यहां एक ऑफिस खोला गया है मैं इन लोगों को बधाई देता हूं और जो लोग एमबीबीएस का सपना देख रहे हैं उनके लिए वह एमबीबीएस करने के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं और अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से पोक्सो हटाकर क्लीन चिट देने के सवाल पर खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा कि पोक्सो अगर लग रहा था तो अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ दूसरी चीज सरकार ने पहले ही सपोर्ट करके वह हटवा दिया था वह कैसे चलने नहीं दिया था और उसे नाबालिक लड़की ने एक बार अपने बयान दे रखे हैं कोर्ट किस बयान को मानती है। दबाव उन 6 लड़कियों पर भी है जो केस अभी चल रहा है और दबाव पोक्सो वाली लड़की पर भी दिया था तभी वह पीछे हट गई नहीं तो वह बयान ही नहीं देती सरकार उसका सपोर्ट कर रही है हमेशा बच्चों को डरा के धमक के पीछे हटने का काम किया जा रहा है इस तरीके से हमें नहीं लगता जो आज समय चल रहा है ठीक चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी वोट प्यारी है जो बच्चों के लिए कुछ कर रहा है उसको बचाना जरूरी है सरकार के लिए। पोक्सो हटाने के कारण को लेकर बोले की बच्चों पर दबाव है जब एक बार बेटी ने बयान दे दिए अपने तो 164 के बयान होने के बाद बोल रहे हैं पलटा नहीं जाता फिर उसके बाद भी यह चीज हो रही है मुझे लगता है की गुंडागर्दी के आगे हमारा कानून मुझे लगता है कि छोटा पड़ रहा है। जो आज देश में देखा जा रहा है जिस तरीके से जशन मनाया जा रहा है उन बेटियों को आज भी बुरा भला बोल जा रहा है देश के लिए दुखद है आज नहीं तो कल आपकी भी बारी आएगी सतर्क हो जाओ और जो गलत है उसके खिलाफ आवाज उठाओ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *