हत्यारोपी दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

हत्यारोपी दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

जमीनी विवाद में पारिवारिक संघर्ष के दौरान गोली मारकर की थी हत्या

 

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने दो दिन पहले खान मीरापुर क्षेत्र के गांव भूम्मा में जमीनी विवाद के चलते पारिवारिक रंजिश के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान अपने ही पारिवारिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में अन्य कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महकार पुत्र करन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/115(2)/333/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी थी और घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था जिसमें हत्या का मुख्य आरोपी था दिल्ली पुलिस का मुख्य आरक्षी शोकेंद्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम भूम्मा थाना मीरापुर मौके से फरार हो गया था । इस घटना में पुलिस ने बुधवार को थाना मीरापुर क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग से हत्या के मुख्य आरोपी और दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार करते हैं जेल भेज दिया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *