भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर का मुजफ्फरनगर में जोरदार स्वागत

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर का मुजफ्फरनगर में जोरदार स्वागत

जनपद मुजफ्फरनगर में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर पहुंचे मुजफ्फरनगर पहुंचने पर राणा चौक पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया जहां से मुजफ्फरनगर टाउन हॉल स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्यतिथि पर किसानों के मसीहा को याद किया जहां से बजारी गांव में तारीक के द्वारा एक किसान पंचायत रखी गई थी जिसमें सभी साथियों के साथ पहुंच कर सैकड़ो किसानों को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की सदस्यता दिलाई वह अनस गौर को जनपद मुजफ्फरनगर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया पवन गुर्जर ने कहा कि हमने मुजफ्फरनगर सबसे पहले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी वह शिव चौक पहुंचकर महादेव भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा की महादेव उन लोगों का विनाश कर देंगे जो किसान और मजदूर का शोषण कर रहे हैं हम लगातार किसानों के हित के लिए मांग कर रहे हैं।

हमारा संगठन स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध कर रहा है और यहां के किसानो ने जानकारी दी कि बिजली विभाग जबरदस्ती यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहा है हम बिजली विभाग के अधिकारियों को यह बता देना चाहते हैं कि हम यहां किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और अगर जबरदस्ती आप मीटर लगाने का प्रयास करोगे तो हम पूर्ण रूप से इसके विरोध के लिए तैयार हैं और जहां कहीं लगा भी दिए गए हैं हम उनको उखाड़ करके नजदीकी बिजली घर में जमा करा देंगे हम गाने का मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग लंबे समय से सरकार से करते आ रहे हैं हम सरकार से कह देना चाहते हैं कि जिस तरह आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को भूमिहीन करना चाहते हो अब किस उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा हम जबरदस्ती किसी भी कीमत पर अपनी जमीनों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे अगर इस तरह जमीन छीनी जाती रही तो किस का भविष्य अंधकार में होगा कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान  ने की और संचालन वसीम बाझेडी ने किया प्रोफेसर कृष्ण गोपाल , अंकित पहलवान जिला अध्यक्ष मेरठ, संदीप चौधरी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, एडवोकेट शाहरुख, अमजद अली, फरदीन, जावेद , निशांत, रोहित, संदीप पंकज, जोगिंदर कपासिया, सोनू बेनीवाल आदि लोगों उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *