विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इण्डियन पोटाश लि० की शुगर यूनिट रोहाना कलॉ द्वारा वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण के लिए किया गया जागरूक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इण्डियन पोटाश लि० की शुगर यूनिट रोहाना कलॉ द्वारा वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण के लिए किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में इण्डियन पोटाश लि० की शुगर यूनिट रोहाना कलॉ, जिला मुजफ्फरनगर यूनिट में वरिष्ठ अधिकारी फायर सेफटी  मोहित बालियान द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रकृति के संरक्षण के बारे में जागरूकता एवं जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया तथा पौधे लगाने व उनकी देख-रेख करने की शपथ ग्रहण करायी ।

तत्पश्चात् कारखाना परिसर में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । जिसमें  अरविन्द कुमार विभागाध्यक्ष (गन्ना),  रामबीर लल्लर विभागाध्यक्ष (अभि0),  पंकज बालियान विभागाध्यक्ष (उत्पादन),  राकेश कुमार तिवारी वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन /विधिक),  तरूण कुमार गौड़ प्रबन्धक (लेखा),  संजीव चौधरी उप प्रबन्धक (गन्ना), नरेश कुमार रस्तौगी चीफ इंजिनियर (सिविल),  कुबेर दत्त शर्मा लैब इंचार्ज,  पवनेश कुमार शर्मा सहायक प्रबन्धक (विक्रय/स्टोर),  संदीप कुमार सहायक ऑफिसर (स्टोर),  अमित त्यागी सहायक प्रबन्धक (लेखा),  अमित
कुमार ऑफिसर (स्टोर व प्रचेज), पंकज शर्मा,  कपिल देव,  कुलवन्त सिंह,  अरूण कुमार मुख्य सुरक्षा अधिकारी,  दिलीप पाण्डेय, आदेश शर्मा एवं अन्य आदि कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *