निर्जला एकादशी पर इण्डियन पोटाश लिमिटेड की शुगर यूनिट रोहाना कलां द्वारा लगाई गई मीठे शरबत की छबील

निर्जला एकादशी पर इण्डियन पोटाश लिमिटेड की शुगर यूनिट रोहाना कलां द्वारा लगाई गई मीठे शरबत की छबील

मुजफ्फरनगर : शुक्रवार को निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर इण्डियन पोटाश लिमिटेड की शुगर यूनिट द्वारा प्रातः 10:00 बजे से मुजफ्फर नगर- सहारनपुर रोड पर मीठा शरबत बॉटने का आयोजन किया गया। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाने वाले मार्ग पर पैदल, साईकल सवार, मोटरसाईकल सवार, कार व बसों को रोककर उनमे यात्रा कर रहे लोगो को मीठा शरबत पिलाया गया। मीठे शरबत का शुभारम्भ इकाई प्रमुख  लोकेश कुमार  के द्वारा किया गया। उक्त आयोजन मे  रामबीर लल्लर विभागाध्यक्ष(यांत्रिकी),  आर0के0 तिवारी वरिष्ठ प्रबन्धक(मानव संसाधन/विधिक), नरेश कुमार रस्तौगी चीफ इंन्जी (सिविल),  प्रमोद आनन्द चीफ इंजीनियर (इलैक्ट्रीकल),  प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी सहायक प्रबन्धकविक्रय),  पंकज शर्मा,  कपिल देव,  विकास,  मनोज व रणपाल आदि कर्मचारियों द्वारा भी मीठे शरबत बॉटने में अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *