मुजफ्फरनगर के पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों के लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजा गया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों के लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजा गया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पेंशनर्स द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भेजा गया।  केंद्रीय सिविल सेवा ( पेंशन ) नियमों और भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारी पर व्यय के सिद्धांतों के वैद्यकरण से संबंधित विधेयक माननीय संसद से पारित हो जाने के फलस्वरुप केंद्र सरकार को पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेंशनरों में विभेद करने का अधिकार प्राप्त हो गया है ।पेंशनर्स के बीच इस भेदभाव को दूर करने के लिए ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के माध्यम से पेंशनर्स द्वारा विरोध पत्र माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजे जा रहे हैं
इसी क्रम में आज जनपद मुजफ्फरनगर के पेंशनर्स सैकडो की संख्या में कार्यालय जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर पर उपस्थित हुए । गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष इंजीनियर बी आर शर्मा जी ने उपरोक्त नियम के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा की सरकार को सेवानिवृत्त लोगों के जीवन यापन भत्ते से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने प्रधानमंत्री महोदय से निवेदन किया की आठवे वेतन आयोग में पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधाओं से कोई छेड़छाड़ ना की जाए फेडरेशन के जिला संयोजक इंजीनियर बी बी गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया तथा इन्हें संस्तुति सहित अग्रसारित करने का निवेदन किया।  सभा में डीपी जैन ,यू सी वर्मा , रामबीर सिंह , ईश्वर सिंह बालियान, एमडी शर्मा, डीके गुप्ता, योगेंद्र शर्मा , सीताराम,पी के गुप्ता,के के शर्मा, लोकेश चंद्र, आर के गोयल, बी बी शर्मा, गजपाल शर्मा ,रियाज अहमद आदि उपस्थित हुए । धन्यवाद.

उमेश चंद्र वर्मा सहसंयोजक जनपद मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *