केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग कोलेकर अखिल भारतीय जाट महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग कोलेकर अखिल भारतीय जाट महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

मंडल अध्यक्ष अरविंद जोहल की नवगठित मंडल कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी को दिए गए नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरनगर : रविवार दिनांक 29/06/2025 को पचेडा रोड स्थित द प्लेटटिनम रिजॉर्ट में अखिल भारतीय जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी धर्मवीर सिंह खोखर ने केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाए जाने की मांग का जिक्र किया उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें केंद्रीय सेवा में आरक्षण दिलाने का वायदा किया था देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी जाटों के साथ हुई एक बैठक में अपना वायदा पूरा करने का आश्वासन दिया था मगर समय बीतता जा रहा है और सरकार अपने वायदे भूल रही है।
इसके साथ ही समझ में फैली कुरीतियों को दूर करने को लेकर भी वार्ता हुई जिसमें विवाह शादी में बेफिजूल की खर्ची, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, मृत्यु भोज पर रोक, समाज में फेल ही नशाखोरी पर भी अंकुश लगाने के लिए समाज के युवाओं को जागरूक करने को लेकर भी चर्चा हुई।
पिछले दिनों अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश सचिव अरविंद जोहल को राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह ने सहारनपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। रविवार को आयोजित बैठक में अरविंद जोहल ने अपनी मंडल कार्यकारणी के गठन की घोषणा के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारी को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया और इसके साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सोपे इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मवीर खोखर राष्ट्रीय सचिव, अध्यक्षता जितेंद्र राठी प्रदेश सचिव, जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद जोहल, मनीष चौधरी, अंकुश प्रधान आदि का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अंकुर काकरान तथा दीपक चौधरी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान, बॉबी सिंह, विजय कुमार, यनेंद्र जोहल, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक राठी, प्रणव बालियान, जुबेर तोमर, रविंद्र प्रधान , अमन रॉयल, विशु मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *